CG Vayapam Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के पत्र कमांक एफ 2-08/2021 / सात-4 नवा रायपुर दिनांक 28 मार्च 2024 में दिये गये निर्देशानुसार सीधी भर्ती के रिक्त पदों को भरने की सहमति दिये जाने के उपरांत आनलाईन आवेदन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर के वेबसाईट vyapameg.cgstate.gov.in पर आमंत्रित किये जाते है । पदों की संख्या परिवर्तनीय है । रिक्त पदों की संख्या एवं वेतनमान निम्न सार है:-
पदों का विवरण
डी.टी.पी. ऑपरेटर
- हायर सेकण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिएं।
- हिन्दी एवं अंग्रेजी के की-बोर्ड पर कार्य करने में दक्षता होनी चाहिए।
- आठ घंटे में टेबुलर मेटर के ए-4 साईज के 10 पेज एवं सालिड रनिंग मेंटर के 20 पेज कम्पोज करने की क्षमता होनी चाहिए।
- पेज मेकर,फोटोशाप, एम एस वर्ल्ड पर कार्य कारने की दक्षता होनी चाहिए।
- डी.टी.पी. आपरेटर का कार्य करने का 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
ग्राफिक्स आर्ट डिजाईनर
- हायर सेकण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिएं। फाईन आर्ट में डिग्री / डिप्लोमा होना चाहिए।
- कोरल ड्रा, पेजमेकर एवं फोटोशाप का प्रायोगिक ज्ञान आवश्यक है।
- किसी बड़ी प्रकाशन संस्था में जिसमें विभिन्न प्रकार के बहुरंगी कार्य किये जाते है में हाथ से अथवा कम्प्यूटर से डिजाईन बनाने का 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए ।
आयु
आयु सीमा की गणना सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना दिनांक 21.6.2013 में दिये गये प्रावधानों के अंतर्गत दिनांक 1.1.2025 को उपरोक्तानुसार आयु पूर्ण कर ली हो तथा 35 वर्ष से अधिक न हो । अधिकतम आयु सीमा में छूट राज्य शासन के प्रचलित नियमों एवं निर्देशो के अनुसार देय होगी ।
भर्ती का तरीका
व्यवसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर विभाग द्वारा चयन सूची जारी की जावेगी तथा अनुभव प्रमाण पत्र के सत्यापन उपरांत सही पाए जाने पर नियुक्ति की जावेगी । यदि किसी अभ्यर्थी की चयन सूची में प्रथम स्थान पर नाम है और उसके पास चाही गई अनुभव नहीं होने की स्थिति में नियुक्ति हेतु उसकी अभ्यर्थिता समाप्त हो जावेगी ।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 05/12/2025
आवेदन की अंतिम तिथि – 29/12/2025
त्रुटि सुधार – 30/12/2025 से 01/01/2026 तक
आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी ऊपर दिए गए Apply के लिंक पर जाकर ध्यान पूर्वक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, आवेदन करते समय सभी मूल दस्तावेज अपने पास रखे।
अन्य
अभ्यथी को छत्तीसगढ, राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है ।
अभ्यर्थी के पास उपरोक्त आवश्यक शैक्षणिक अर्हताओं /अनुभवों एवं अन्य अर्हता ऑनलाईन आवेदन करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि तक धारित करना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग – 350 /- रु
अन्य पिछड़ा वर्ग – 250 /- रु
अनुसूचित जाती/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग – 200 /- रु