Jila Panchayat Korba Recruitment 2025 : मिशन संचालक, SRLM,विकास आयुक्त कार्यालय, SRLM प्रकोष्ठ, विकास भवन, सेक्टर-19, द्वितीय तल, नॉर्थ ब्लॉक, नवा रायपुर अटल नगर, छत्तीसगढ़ का आदेश क्रमांक 3357 / वि/NRLM/HR&A/2025 नवा रायपुर, अटल नगर, दिनांक 17.01.2025 के परिप्रेक्ष्य में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासियों से क्षेत्रीय समन्वयक (अ.ज.जा-मुक्त) विकासखण्ड स्तर के कुल 01 रिक्त (संविदा) पद पर भर्ती हेतु वांक्षित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 03.11.2025 से 20.11.2025 तक कार्यालयीन समय सायं 5.30 बजे तक कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा, जिला कोरबा (छ.ग.) के पते पर पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है।
रिक्तियों का विवरण
| रिक्त पद का नाम | कुल पदों की संख्या | शैक्षणिक अहर्ता एवं अनुभव |
| क्षेत्रीय समन्वयक (विकासखंड स्तर) | 01 पद | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण । मान्यता प्राप्त संस्था / विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा / सर्टिफिकेट। अनुभव – स्नातक उपाधि उपरांत ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं में गरीबी उन्नमूलन /आजीविका विकास परियोजनाओं में कम से कम 01 वर्ष का गरीबी उन्मूलन / ग्रामीण आजीविका संबंधी क्षेत्र का शासकीय / अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित/ शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव । |
उम्र सिमा Jila Panchayat Korba Recruitment
आयु न्युनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष । सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आयु सीमा छूट के संबंध में छत्तीसगढ़ निवासियों एवं विभिन्न वर्गों के लिये समय-समय पर जारी निर्देश के अनुरूप छूट की पात्रता होगी। आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 के आधार पर की जायेगी।
मानदेय
26,490 /- रु 21
आवेदन कैसे करे
निर्धारित प्रारूप में आवेदन दिनांक 03.11.2025 से दिनांक 20.11.2025 तक स्वीकार किये जायेंगे। समस्त शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी दस्तावेज (स्व प्रमाणित) की प्रति सहित पंजीकृत / स्पीड डाक के माध्यम से दिनांक 10.11.2025 तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा कार्यालय में प्रेषित किया जावे । इसके अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। तथा उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
अपूर्ण / अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जावेगा एवं उक्त संबंध में कोई सूचना नही दी जावेगी।
सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति हएवं निवास प्रमाण पत्र ही मान्य किये जावेंगे।
समस्त प्रमाण-पत्र तथा अंकसूची स्वप्रमाणित सत्यापित होना आवश्यक है। स्वप्रमाणित न होने की स्थिति में आवेदन-पत्र स्वीकार्य नहीं किया जावेगा।
आवेदन फॉर्म – Click