Samagra Shiksha Mahasamund Bharti 2025 : जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला-महासमुंद छत्तीसगढ़ के अंतर्गत महासमुंद के 183 विद्यालयों में कराटे प्रशिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, अतः इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों के निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया जाता है। विस्तृत विवरण निम्नानुसार है :-
पदों की जानकारी Samagra Shiksha Mahasamund Bharti
पदनाम – कराटे प्रशिक्षक
मानदेय – 5,000 /- रु
आवश्यक अहर्ताएं – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण एवं कराटे में ब्लैक बेल्ट अनिवार्य।
आवेदन स्थान – 01 आवेदक केवल एक ही विद्यालय में आवेदन करेंगे।
समय – आवेदन प्रेषित करने की अंतिम तिथि 19.12.2025
आवश्यक दस्तावेज – मार्कशीट (10वीं, 12वीं कराटे सम्बन्धी डिग्री) सरल क्रमांक 02 में उल्लेखित विद्यालय में स्पीड पोस्ट/डाक के माध्यम से निर्धारित समय के भीतर पूर्ण दस्तावेज सहित प्रेषित करेंगे।
नियम एवं शर्ते
जिले के मूल निवासी ही इस पद हेतु मान्य होगा।
प्रतिदिन प्रशिक्षण की अवधि कम से कम 30 मिनट की होगी।